विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में
जीजीआईसी स्कूल में छात्राओं को
साइबर अपराध और नशीली दवाओं, नशा उन्मूलन विषय पर किया जागरूक

नैनीताल। सरोवर नगरी में उत्तराखण्ड राज्य विधिक प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार के मार्गदर्शन मे ,सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी के दिशा निर्देशन मे यशवंत कुमार द्वारा अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तल्लीताल नैनीताल मे साइबर अपराध और नशीली दवाओं, नशा उन्मूलन विषय पर विधिक साक्षरता एवम जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में यशवंत कुमार द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्म वीडियो के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पीड़ितों को न्याय दिलाना तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापो कार्यक्रमों के विषयों पर विस्तार पूर्ण जानकारी दी गई। तथा बताया गया की नशा तब होता है जब आप शराब या अन्य पदार्थों का सेवन करते हैं जो आपके मस्तिष्क के काम करने के तरीके को प्रभावित करते हैं। यह आपकी मानसिक क्षमताओं, मनोदशा और समन्वय जैसे तत्वों को प्रभावित करता है।नशा अस्थायी होता है और जरूरी नहीं कि यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाएयह जहर या ओवरडोज से अलग है, जो जीवन के लिए खतरा है। व साइबर अपराध के बारे मे बताया की साइबर अपराध एक सामान्य शब्द है जो कंप्यूटर, नेटवर्क या डिजिटल उपकरणों के किसी अन्य सेट का उपयोग करके की जाने वाली असंख्य आपराधिक गतिविधियों का वर्णन करता है। साइबर अपराध को साइबर अपराधियों द्वारा की जाने वाली अवैध गतिविधियों की विशाल श्रृंखला के अंतर्गत माना जाता है। इनमें हैकिंग, फ़िशिंग, पहचान की चोरी , रैनसमवेयर और मैलवेयर हमले, कई अन्य शामिल हैं। यदि किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध जैसी घटना हो जाए तो वह 1930 पर कॉल कर कर साइबर अपराध की जानकारी दे सकते हैं जिससे कि शिकायत दर्ज हो जाती है। इस मौके पर जागरूकता शिविर में प्रधानाचार्य जय श्री व अन्य शिक्षिकाएं छात्राएं कर्मचारी अध्यापक रहे।




















