भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट को बुजुर्ग महिलाओं ने दिया विजय भव का आशीर्वाद

जनता का मिल रहा है भरपूर समर्थन: जीवंती

नैनीतालl सरोवर नगरी में नगर पालिका चुनाव अब अपने पूरे चरम पर आने लगा है और अध्यक्ष पद भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट ने कमर कसते हुए जोर-सोर से प्रचार शुरू कर दिया है

और वह क्षेत्र के कोने-कोने पर पहुंच कर मतदाताओं को रिझा रही हैं जीवंती भट्ट ने सैनिक स्कूल क्षेत्र के शेरवानी लॉज दिना लॉज सहित पूरे क्षेत्र में घर-घर जाकर अपने लिए वोट मांगे इस दौरान उनको बुजुर्ग माताओ और लोगों ने विजय भव का आशीर्वाद दियाl
वह मतदाताओं से अपील कर रही है कि इस बार भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट को भारी वोटो से विजय बनाएl उनके कार्यकर्ता भी शहर के हर क्षेत्र में जाकर उनके लिए प्रचार कर रहे हैं और वोट मांग रहे हैंl भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपनी ताकत चुनाव में झोंक दी है

इस सीट को जीतने के लिएl
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, संयोजक भानु पंत, अरविंद पडियार, विक्रम सिंह रावत,भूपेंद्र सिंह बिष्ट, नीरज शाह, डॉली बिष्ट, मीरा बिष्ट, तारा बोरा, पार्वती बिष्ट, कमला सत्यवाली, गंगा सुफियाल, रेनू अधिकारी, चंदन सिंह चमियाल, भावना चमियाल, हेमा बिष्ट, हेमा पांडे, उमेश सिंह बिष्ट, विनीता पांडे, सोनू, संतोष शाह, ललित ढेला, पंकज भट्ट, दया कृष्णा पोखरिया, अरुण कुमार, हेमा भट्ट, उषा भट्ट, विवेक शाह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैंl




















