श्री राम राम सेवक सभा द्वारा
श्री हनुमान जयंती पर हुए धार्मिक अनुष्ठान


बाल कलाकारों ने किए भजन प्रस्तुत

नैनीताल। सरोवर नगरी में श्री राम सेवक सभा द्वारा शनिवार को राम हनुमान जयंती के अवसर पर श्री हनुमान जी की आराधना की गई तथा श्री हनुमान जी की स्तुति में सभा के बाल कलाकारों ने हनुमान भजन प्रस्तुत किए। बाल कलाकारों ने हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ किया गया तथा हनुमान जी से सभी जीव धारियों से आशीर्वाद मांगा । हनुमान जी के भजनों में आरती की जय हनुमान लला की ,बजरंग जी की आरती की गई। इस मौके पर अध्यक्ष अनोज सह , महा सचिव जगदीश बावड़ी , बिमल चौधरी , विमल साह , देवेंद्र लाल साह,रक्षित साह, निकिता शर्मा ,सोनी शर्मा ,उन्नति साह ,अंकित ,मुन्नी शर्मा ,ममता साह,मोहित शर्मा ,शिवांश साह सहित बाल कलाकारों भक्ति के आनंद श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया तथा बूंदी एवं हलवा का प्रसाद वितरण हुआ ।




















