पूर्व सभासद भूपाल सिंह कार्की ने
पालिका द्वारा बढाए गए पार्किंग व टोल शुल्क का जताया विरोध

कहां बढाए शुल्क वापस लो नहीं तो आंदोलन को होंगे विवश
नैनीतालl सरोवर नगरी में नगर पालिका द्वारा लेके ब्रिज टोल व पार्किंग के शुल्क बढ़ते ही विरोध शुरू हो गया है पालिका के पूर्व सभासद भोपाल सिंह कार्की ने पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर अपना विरोध दर्ज किया है। जिसमें अवगत कराया है कि नगर पालिका नैनीताल द्वारा अत्यधिक शुल्क वृद्धि कार पार्किंग अथवा टोल टैक्स में की जा रही है जो की पूरी तरीके से गलत है जिसके परिणाम स्वरूप सरोवर नगरी में पर्यटन कारोबार खत्म हो जायेगा। आम आदमी तो नैनीताल में आएगा ही नहीं, इस शुल्क वृद्धि के पीछे पालिका की जो भी मनसा रही हो मैं इसका विरोध करता हूं। इस पर आपत्ति दर्ज करता हूं हमारी बोर्ड जब थी तब हमें भी कई मौका मिला की वह इस तरह के जन विरोधी कार्य कर पालिका का हित देखे लेकिन हमने हमेशा ही जनहित में कार्य करे। हमारे लिए पहले नैनीताल की जनता व उन का रोजगार प्रमुख रहा, क्यों की हम जन सेवक है। इस लिए मेरा नगर पालिका नैनीताल से एक बार पुनः इस शुल्क वृद्धि पर कार्य कर इसको कम करने पर विचार विमर्श किया जाए, अन्यथा हम सभी आंदोलन को विवश हो जायेगेl जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी पालिका की होगीl




















