March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

स्व एन के आर्या मेमोरियल क्रिकेट कप का

0
1000947646
012 013
111 222 333

एसडीएम प्रमोद कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया शुभारंभ

प्रथम इनाम एक लाख,दूसरा 51 हजार और तीसरा 21 हजार

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए मैदान में आयोजित तृतीय स्व एन के आर्या मेमोरियल क्रिकेट कप का रविवार को एसडीएम प्रमोद कुमार,अध्यक्ष मोहित आर्य व प्राची आर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।जिसके बाद अध्यक्ष मोहित आर्य ने बैच लगाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया और खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रविवार को पहला मुकाबला वी विहान एकेडमी एवं नैन्सी स्ट्राइकर के मध्य खेला गया जिसमें नैन्सी स्ट्राइकर ने जीत दर्ज की।दूसरा मुकाबला हाई कोर्ट एडवोकेट इलेवन एवं एसॉल्टर के मध्य खेला गया । जिसमें एडवोकेट इलेवन ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष मोहित आर्य ने बताया कि फिट इंडिया और खेलो को बढ़ावा देने के मकसद से तीसरा स्व एन के आर्या मेमोरियल क्रिकेट कप का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे विजेता टीम को एक लाख रुपये,उपविजेता टीम को 51हजार व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।बता दे कि इतने बड़े इनाम धनराशि का यह एकमात्र क्रिकेट प्रतियोगिता है। इस मोके पर हरीश राणा, प्रदीप उप्रेती,विलाल अहमद,रियान सैय्यद,सुमित कुमार,प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, प्रखर रावत, अनिल कुमार,जुनैद अहमद,सभासद मनोज जगाती,अनिल कुमार सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *