लम्बे समय से फरार वारण्टी आया पुलिस की गिरफ्त में
न्यायालय ने भेजा जेल

नैनीताल सरोवर नगरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में लंबे समय से फरार चल रहे वारण्टियों तथा वांछित अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में डॉ 0 जगदीश चंद्रा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात के दिशा निर्देशन, में प्रमोद शाह क्षेत्राधिकारी नैनीताल के पर्यवेक्षण में रमेश बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल के नेतृत्व में लम्बे समय से फरार वारण्टी मोहम्मद उवैस 22 पुत्र मुन्ने निवासी एजाज नगर गोटिया थाना- बारादरी जिला- बरेली को मुखबिर की सूचना में हल्द्वानी में गिरफ्तार किया हैl बता दे आरोपी पर फौजदारी वाद संख्या-2584/2023 धारा-138 एन0आई0 एक्ट थाना तल्लीताल मामला पंजीकृत हैl आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दियाl इस मोके पर एसओ रमेश सिंह बोहरा,
उ0नि0 श्याम सिंह बोरा चौकी ज्योलिकोट, कांस्टेबल धर्मेन्द्र साहनी द्वारा गिरफ्तार किया गयाl




















