उच्च न्यायालय के आदेश के बाद नगर पालिका की विशेष बोर्ड बैठक हुई आयोजित
oplus_0
सरोवर नगरी आने वाले पर्यटकों की अब जेब होंगी खाली

टोल हुआ 300 और पार्किंग मैं गाड़ी खड़ी करने के देने होंगे 500
नैनीताल। सरोवर नगरी में उच्च न्यायालय के आदेश के बाद नगर पालिका की विशेष बोर्ड की शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गईl इस दौरान बोर्ड बैठक में लेक ब्रिज चुंगी व डीएसए पार्किंग वह अन्य पार्किंगो के शुल्क में भारी बढोत्तरी की गई है लेक ब्रिज टोल अब 110 रुपए के स्थान पर 300 कर दिया गया है वहीं पार्किंग 260 रुपए के स्थान पर 500 कर दिया गया हैl बैठक मे पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक गोस्वामी ने बताया 3 अप्रैल को लेकब्रिज चुंगी व कार पार्किंग शुल्क में बढोत्तरी के सम्बंध में हाईकोर्ट द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में 2018 से बंद बारापत्थर व फांसी गधेरा चुंगी शुरू किया जाएगा इसके लिए हाईकोर्ट से सहमति मिली है। और हाईकोर्ट ने शुल्क वृद्धि व उसके सम्बन्ध में बायलॉज संशोधन कर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है। स्थानीय लोग मल्लीताल अशोक पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे । जहां पार्किंग शुल्क 25 रुपया प्रतिघन्टा होगा । नैनीताल जिले के वाहनों के लिये 200 रुपया होगा । नैनीताल नगर के बाइक व स्कूटी टैक्सी चालकों को अब 1300 रुपया नगर पालिका को लेकब्रिज चुंगी देना होगा। हालांकि स्थानीय बाइक चालकों के लिये कोई शुल्क देय नहीं है। अधिवक्ताओं के लिये जारी होने वाले करीब 2 हजार निशुल्क पास के मुद्दे को कोर्ट के समक्ष रखा जाएगा। और बाहर शहरों से आने वाली टैक्सी बाइक के प्रवेश करने पर उससे लेकब्रिज चुंगी के 100 रुपया लिया जाएगा। इस दौरान पिछली बोर्ड बैठक के प्रस्ताव को लेकर सभासदों में नाराजगी भी बैठक में नजर आई क्योंकि कुछ प्रस्ताव पिछली बोर्ड बैठक के रजिस्टर में पंजीकृत ना होने पर सभासद मनोज शाह जगाती अधिशासी अधिकारी पर भड़क गए थेl जिस पर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सभासद मुकेश जोशी मोंटू ने माहौल को भापते हुए मामले को रफा दफा किया और इस बोर्ड बैठक में उन प्रस्तावों को रखा गयाl इस मौके पर सभासद सपना बिष्ट, गजाला कमाल, शीतल कटियार काजल आर्य, लता दफौटी, गीता उप्रेती, मनोज शाह जगाती, भगवत रावत, जितेंद्र पांडे जीनू, सुरेंद्र कुमार बाबू भाई, पूरन बिष्ट, रमेश प्रसाद अंकित चंद्र राकेश पवार और मुकेश जोशी मोंटू अधिशासी अधिकारी द्वितीय विनोद कुमार जीना,के अलावा पालिका कर्मचारी मौजूद थेl




















