रोड से 10 फीट नीचे गिरी गाय को फायर कर्मियों ने सुरक्षित बचाया

नैनीतालlसरोवर नगरी के चार्टन लॉज चंद्र भवन के पास एक गाय रोड से नीचे गिरने की सूचना लोगों द्वारा पुलिस और फायर कर्मियों को दी गई घटना की जानकारी मिलते ही फायर कट में घटनास्थल पर पहुंच कर देखा तो एक गाय सड़क मार्ग से 10 फीट नीचे गिर गई थी फायर यूनिट द्वारा रस्सी की सहायता से बांधकर सकुशल ऊपर निकालाl आस पास की जनता द्वारा फायर कर्मियों की भूरी- भूरी प्रशंसा की गई l इस मौके पर हरनाम सिंह,
अमदीप सिंह, विवेक थापा,किशोर कुमार, किशोर सिंह मौजूद थेl




















