अलविदा की नमाज में अ कीकत मंदो ने मांगी देश की खुशहाली और तरक्की की दुआ
अलविदा है रमजान का आखिरी जुम्मा


नैनीतालl सरोवर नगरी की जामा मस्जिद मल्लीताल और अंजुमन मस्जिद तल्लीताल में अलविदा की नमाज अदा की गई बता दे रमजान का महीना चल रहा है और उसका आखिरी अक्षरा चल रहा हैl और रमजान का यह आज आखिरी जुम्मा है जिसे अलविदा कहा जाता हैl आज जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज मुफ्ती अजमल काजमी और तल्लीताल अंजुमन मस्जिद में ईद की नमाज मौलाना मोहम्मद नईम द्वारा अदा कराई गई

बता दें अब अगला जुम्मा जो आएगा तो रमजान समाप्त हो गए होंगेl रमजान के महीने तीन अक्षरे होते हैं पहला रहमत दूसरा माफिरत और यह आखिरी तीसरा अश्ररा आग से छुटकारा जेहनुम से निजात का चल रहा है इसमें हकीकत मंद इबादत करते हैंl रोजा नमाज तराबी का एतमाम करते हुए पूरे महीने इबादत करते है रमजान के महीने में ही कुरान नाजिल हुआ था इसीलिए तरावी में कुरान की तिलावत की जाती हैl चांद देखकर तराबी शुरू होती है और चांद देखकर ही तराबी खत्म हो जाती है इस वर्ष 26 रोजे और 27वीं सब मैं कुरान मुकम्मल हुआ जिसे हाफिज बिलाल द्वारा मुकम्मल कराया गया l अगर 29 का चांद होता है तो 31 मार्च सोमवार (पीर) के दिन ईद होगी और अगर 30 का चांद होता है तो मंगलवार की ईद हैl




















