सैनिक स्कूल वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी मीरा बिष्ट ने मतदाताओं से किया जनसंपर्क

क्षेत्र वासियों से वार्ड की समस्याओं की जानकारी ली दिया आश्वासन
नैनीतालl सरोवर नगरी में नगर पालिका चुनाव मैं सैनिक स्कूल वार्ड नंबर 12 से निर्दलीय सभासद प्रत्याशी मीरा बिष्ट ने बुधवार प्रातः से ही लोगों से जनसंपर्क को शुरू कर दिया थाl प्रत्याशी मीरा बिष्ट ने मतदाताओं से जनसंपर्क की शुरुआत न्यू पवेलियन आउट हाउस, ऋतु राज.दीनालौज नैनीताल नैनीताल क्लब आउट हाउस सैनिक स्कूल क्षेत्र मे क्षेत्रवासियों से सम्पर्क कर क्षेत्रवासियों से क्षेत्र की समस्या के बारे मे जानकारी ली और लोगों को अस्वस्थ कराया वह चुनाव जीत के आती है तो इन समस्याओं का समाधान करने का विश्वास दिलायाl इस दौरान उनके साथ उनके कार्यकर्ता मौजूद थे जिन्होंने जनसंपर्क में लोगों को विश्वास दिलाते हुए उनके मत में मतदान करने का निवेदन कियाl




















