पालीटेक्निक के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर मे


दूसरे दिन स्वयं सेवियों ने शुरुआत लक्ष्य गीत के साथ की


नैनीतालl सरोवर नगरी में राजकीय पालीटेक्निक के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वयं सेवियों ने दिन की शुरुआत लक्ष्य गीत के साथ की। सर्वप्रथम अंगीकृत ग्रामों मे स्वच्छता का कार्यक्रम करवाया गया। तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन समूह को “महिला सशक्तिकरण”विषय पर जागरूक किया। कार्यक्रम में बौद्धिक सत्र मे ललिता डफॉटी(सभासद, वार्ड नंबर 12)उपस्थित रहे,जिनके द्वारा “महिला सशक्तिकरण”पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में रजनीश भूटानी (व्याख्याता आई० टी ०) ने भी सहयोग दिया।इस दौरान स्वयंसेवियो के साथ राधिका जी उपस्थित रहीl कार्यक्रम का संचालन नीरज वर्मा, रंजना रावत, कविता नेगी द्वारा संयुक्त रूप से कियाl





















