सभासद मनोज साह जगाती ने
शहर में बंद हुई स्ट्रीट लाइट का मामला उच्च न्यायालय पहुंचा

कोर्ट में संज्ञान लेते ही शहर में स्ट्रीट लाइट जली लोगों ने ली राहत की सास
नैनीतालl सरोवर नगरी में बीते दिनों 3 दिन स्ट्रीट लाइट बंद होने का मामला उच्च न्यायालय जा पहुंचा जहां प्रार्थी मनोज साह जगाती के अधिवक्ता प्रदीप चंद्र उप्रेती ने पूर्व में डाली गई जनहित याचिका के आदेश पर एक अम्मान याचिका को कोर्ट में मेंशन किया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि पिछले तीन दिनों से पूरे नैनीताल शहर की स्ट्रीट लाइट बंद कर दी गई है जिसको तुरंत खोला जाए कोर्ट द्वारा यह अब मानना याचिका सुनी गई और नगर पालिका के अधिवक्ता को कोर्ट में 4:00 बजे पेश होने को बोला गया 4:00 बजे पुनः प्रार्थी के अधिवक्ता द्वारा कोर्ट में मेंशन किया गया कि स्ट्रीट लाइट आज से जला दी जाए इस पर नगर पालिका के अधिवक्ता द्वारा कोर्ट को यह बताया गया कि आज शाम से पूरे नगर नैनीताल की स्ट्रीट लाइट चालू कर दी जाएगी। कोर्ट का आदेश कहो या दोनों विभागों का आपकी समझौता फिलहाल शहर में स्ट्रीट लाइट जला दी गई जिससे लोगों ने राहत के सास ली है l




















