डोर टू डोर कूड़ा उठाने पर अब
खर्चे में बचेंगे पालिका को 15 लाख

कानपुर की संस्था दीक्षांक के नाम पर हुआ ठेका
नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका द्वारा शुक्रवार को डोर टू डोर कूड़ा उठाने तथा शहर के डस्टबिन से कूड़ा उठाकर हल्द्वानी गौलापार निस्तारित करने के लिए ठेका हुआ। न्यूनतम निविदा प्रति टन 1999 की दर पर ठेका यह ठेका कानपुर की संस्था दीक्षांक के नाम पर हुआ। इससे पालिका को 15 लाख रुपये की मासिक बचत होगी। पालिका को एक और अच्छी बचत होगीl
बता दें कि पालिका के 10 से अधिक वाहनों निष्प्रयोज्य होने डोर टू डोर कूड़ा उठान में लगने वाली मैनपावर के चलते नगर का कूड़ा उठान व निस्तारण पालिका के लिए चुनौती बनी हुई थी। इस वर्ष पालिका ने डोर टू डोर कूड़ा उठान तथा शहर के डस्टबिन से कूड़ा उठाकर हल्द्वानी गोलापार निस्तारित करने लिए ठेका किया। बता दे शहर में लगभग प्रतिदिन 20 टन कूड़ा एकत्र होता हैl जिसका निस्तारण पालिका द्वारा कराया जाता है इसमें आठ निविदाएं प्राप्त हुई, तकनीकी रूप से 6 पास हुई। इसमें से न्यूनतम निविदा के आधार पर ठेका दीक्षांक संस्था के नाम पर हुआ। इस मौके पर कमेटी में पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल, ईओ दीपक गोस्वामी, विनोद जीना, सीटीओ दिनेश राणा समेत कार्यालय अधीक्षक शिवराज सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।




















