प्रत्याशियो ने अधिवक्ताओ के लिए लगाई वादों की झड़ी


आम सभा में सभी प्रत्याशियों के घोसले बुलंद


नैनीताल। सरोवर नगरी में जिला बार संघ चुनाव को लेकर आज

सोमवार को आम सभा प्रताप भैया सभागार में आयोजित की गई हैl बता दें बुधवार 19 मार्च को मतदान होगा और उसके पश्चात मतगणना बता दें सभा में सभी चारों पदों के प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाते हुए वादों का अंबार लगा दियाl और मतदाताओं को लुभाया सभा की शुरुआत उप सचिव प्रत्याशियों दीपक पांडेय, जमीर अहमद द्वारा की गई उसके बाद सचिव प्रत्याशी अनिल बिष्ट द्वारा अपने पक्ष में वोट मांगेंगे वहीं दीपक रूवाली ने कहा इस बार चुनाव में एक ही लक्ष्य है कोर्ट को लाने का और शासन में जो फाइल लंबित पड़ी है अपने साथियों के साथ जिनकी वहां तक पहुंच है उनका साथ लेकर पूरा करना हैl अध्यक्ष प्रत्याशी अरुण बिष्ट ने कहा 30 साल से आपके साथ जुड़ा हूं और पूर्व में भी पदों पर रहा हूं जो पूर्व बार ने उपलब्धियां की है उनको आगे ले जाना मेरा लक्ष्य है और वर्तमान में जो समस्या है उनका पूर्ण करना है उन्होंने कहा अधिकतर चीजे हल्द्वानी चली गई हैl सीबीआई कोर्ट को नैनीताल लाना प्राथमिकता होगीl भागवत प्रसाद ने कहा कोर्ट में काम की कमी हो गई है और ऑनलाइन काम ने और प्रभावित किया है जो प्रस्ताव पारित कर जो फाइल शासन को भेजी है और वहां अटकी है उनको कर लाना मेरी प्राथमिकता होगी और ग्रुप इंश्योरेंस करना भी मेरी प्राथमिकता होगीl मंजू कौटलि या ने भी मतदाताओं से कहा अधिवक्ता के साथ-साथ शहर में लोग मुझे राज्य आंदोलनकारी के नाम से ज्यादा जानते हैं और मैं हमेशा समाज हित में जुड़े रही हूं उत्तराखंड राज्य बनाने में मेरा भी योगदान रहा हैl पूर्व में चुनाव लड़े मेरी ही कमी रही होगी जो मैं जीत कर नहीं आई इस बार उन्हें मौका देने की बात कहीl इस दौरान आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुवे प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओ के लिए चैम्बर निर्माण जूनियर अधिवक्ताओ के बैठने की व्यवस्था मानदेय व सभी अधिवक्ताओ का सामूहिक बीमा व मेडिकल बीमा देने के वादे आयोजित आम सभा मे किये कहा कि अधिवक्ताओ के मान सम्मान के साथ कभी कोई समझौता नही किया जाएगा व हर परिस्थिति में अपने साथी अधिवक्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रह कर अधिवक्ता हित मे कार्य करेंगे वही पेयजल, लायब्रेरी महिला अधिवक्ताओ के लिए शौचालय सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के वादे भी प्रत्याशियों ने किएl अंत मे बार क्लर्क गौतम कुमार के निधन पर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गयीl इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज बार संघ अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी,सचिव संजय सुयाल हरिशंकर कंसल मनीष मोहन जोशी शरद साह, गिरीश खोलिया,राजेश चंदोला, डी एस मनराल, हरीश चंद्र पांडेय, अखिलेश साह, भरत भट्ट, अशोक मौलखी, संजय त्रिपाठी, कैलाश बल्यूटिया, नवीन पंत, बलवंत सिंह थलाल, नीलेश भट्ट, शिवांशु जोशी, रवि शंकर, तरुण चंद्रा, सुभाष जोशी, शैलेन्द्र सिंह, शारीक अली, नीरज गोस्वामी, मुकेश कुमार, पंकज कुमार, दयाकिशन पोखरिया, राजेन्द्र भैसोड़ा, दीपक दानु, प्रमोद तिवारी, यशपाल आर्या, जितेंद्र बंगारी, सुनील कुमार, उमेश कांडपाल, निखिल बिष्ट, दिग्विजय बिष्ट, अनिल कुमार, ललित रावत, चंद्रकांत बहुगुणा, गजेंद्र मेहरा, हरीश कुमार, मनीष कांडपाल, पुरन बिष्ट, मोहम्मद खुर्शीद, गौरव भट्ट, किरन आर्या, सरिता बिष्ट, जया आर्या, तारा आर्या, संध्या पवांर, आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। सभा का संचालन संजय सुयाल ने किया।
चार पदो पर निर्विरोध निर्वाचन तय।
कार्यकारिणी सदस्य के चार पदों पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रीति साह तारा आर्या शंशाक कुमार व गौरव का निर्विरोध निर्वाचन तय है इन दो पदों पर किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन नही किया गया है।




















