March 25, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

कनार्टक सरकार का फैसला अंसवैधानिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत

0
1000749145
012 013
111 222 333

विशेष समुदाय के ठेकेदारों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय सरकार का गलत

भाजपा इस फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य

भवाली नैनीताल। भवाली शहर सोमवार पहुँचे पूर्व कैबिनेट मंत्री व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा कि कनार्टक सरकार ने विशेष समुदाय के ठेकेदारों को 4 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। जिसकी हम आलोचना करते हैं। कहा सरकारी विभागों निगमों और संस्थाओं में वस्तुओं और सेवाओं की खरीद में यह लागू होगा और यह निर्णय न्यायालय में नही टिक पायेगा। उन्होंने सरकार के इस फैसले को असंवैधानिक बताकर कहा कि यह कांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति का यह हिस्सा है। जो राष्ट्र की एकता को कमजोर करता है। कहा कि धर्म मे आधार पर आरक्षण कैसे दिया जा सकता है। संविधान में धर्म के आधार पर नही सामाजिक शैक्षणिक और पिछड़ेपन के आधार पर आरक्षण का प्रावधान है। अनुच्छेद 15, 16 का उलंघन सरकार कर रही है। कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। यह फैसले देश के लिए खतरनाक है और समाज मे विभाजन करते हैं कहा भाजपा इस फैसले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए बाध्य होगी। इस दौरान जुगल मठपाल ,मुकेश गुर्रानी , पवन भकुनी , संजय वर्मा , राजेंद्र कपिल , अम्बा दत्त आर्य , हेम आर्य , राजेंद्र लाल सह , कंचन साह , प्रगति जैन , गणेश पंत , कैलाश अधिकारी , कैलाश सुयाल , दिनेश सुयाल , मोहन सुयाल , चंदन चौहान , भगवती सुयाल , दीपा कनवाल आदि रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *