February 5, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर

0
1000663094
012 013
111 222 333

माधवी फाउंडेशन के तत्वाधान में

तृतीय नेत्र जांच शिविर हुआ आयोजित वीडियो में देखें कार्यक्रम की जानकारी

बिंदुखत्ता नैनीताल।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, माधवी फाउंडेशन ने भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष बोरा(मिथुन) एवं प्रभु नेत्रालय, रुद्रपुर के सौजन्य से सरस्वती शिशु मंदिर, संजयनगर फर्स्ट एवं हनुमान मंदिर, बिंदुखत्ता परिसर में तृतीय नेत्र जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र चिकित्सा एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना तथा विशेषकर महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस शिविर में 70 से अधिक लोगों ने निःशुल्क नेत्र जांच करवाई, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आवश्यक दवाइयाँ और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही, 17 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनका उपचार आगामी मंगलवार को प्रभु नेत्रालय, रुद्रपुर में निःशुल्क करवाया जाएगा। मरीजों के लिए लाने-ले जाने की भी पूरी निःशुल्क व्यवस्था की गई, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
कार्यक्रम संयोजक मनीष बोरा(मिथुन) ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से समाज के कमजोर वर्गों को अत्यंत लाभ पहुँचता है। शिविर में निःशुल्क नेत्र जांच, मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन एवं थायराइड जांच जैसी सेवाओं के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया, जिससे स्थानीय निवासियों में स्वास्थ्य के प्रति नई उम्मीद जगी है। माधवी फाउंडेशन के अध्यक्ष, पीयूष जोशी ने कहा,
“हमारा लक्ष्य समाज के अंतिम छोर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। इन शिविरों के माध्यम से हम नेत्र चिकित्सा में सुधार के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रहे हैं।”
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक मनीष बोरा मंडल अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा,वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन सिंह चुफाल , हेमा कांडपाल , बीना मेहरा , चंद्र सिंह मेहता , पूरन सिंह शाही, गंगा सिंह चुफाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *