दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए एनयूजे-इंडिया नैनीताल इकाई ने की शोक सभा

नैनीताल सरोवर नगरी में एनयूजे इंडिया नैनीताल इकाई द्वारा आज पंत पार्क में शोक सभा कर पत्रकार नरेश कुमार की माताश्री, वरिष्ठ पत्रकार जगदीश जोशी की माताश्री, भवाली के पत्रकार प्रवीण कपिल की धर्मपत्नी, सुनील बोरा के जेठू व लता नेगी के पुत्र के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नवीन जोशी,माधव पालीवाल,रविन्द्र पाण्डे,अफजल हुसैन फौजी, राजू पाण्डे,अजमल हुसैन,रमेश चन्द्रा, गौरव जोशी,कांता पाल,समीर साह,इंदर सिंह नेगी,गुड्डू ठठोला,आकांक्षी माडमी,हिमानी रौतेला इंदर सिंह नेगी, सहित अन्य सभी पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की हैl





















