विवेचना में लापरवाही बरतने पर

एसएसपी मीणा ने उप निरीक्षक राणा को किया निलंबित,
अन्य को भी दिए कड़े निर्देश
नैनीताल भीमतालl वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु लगातार निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद भी कुछ अधिकारी लापरवाही बरते हैंl बता दे थाना भीमताल में पंजीकृत एक अभियोग में विवेचक रविन्द्र सिंह राणा द्वारा विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसएसपी नैनीताल द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए उ नि रविन्द्र सिंह राणा थाना भीमताल को निलंबित कर दिया है। एसएसपी मीणा ने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधीक्षकों और कर्मचारीयों को चेतावनी दी है कि अभियोगों की विवेचना में एवं अपने कर्तव्य के प्रति भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें। अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।




















