अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल जमील का हुआ इंतकाल शहर में शोक की लहर

नमन आंखों से किया सुपुर्द ए खाक
नैनीतालl सरोवर नगरी में अखाडा कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल जमील का बीते रोज बुधवार को हृदय गति रुकने से मृत्यु (इंतेक़ाल) हो गया हैl जैसे ही उनके इंतकाल की खबर लोगों को पता चली तो शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी लोग शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर पर पहुंचने लगे और शोक संवेदना व्यक्त की, वह अपने पीछे एक लड़का, एक लड़की, वो पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गए, अब्दुल जमील के निधन पर मुहर्रम कमेटी को बहुत बड़ा नुक्सान हुआ हैl और मुस्लिम कई संगठनों से जुड़े थेl सामाजिक व्यक्ति थेl उनको सुपुर्द ए खाक बारापत्थर कब्रिस्तान मे किया गयाl उनके अंतिम सफर जनाजे में मुहर्रम कमेटी, मोला अली कमेटी. जश्न ए मिलादुन नबी कमेटी. अंजुमन इस्लामिया, गुलशने गोहर. के सभी सदस्य शामिल हुएl उनके इंतकाल पर मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नाज़िम बक्श. समीर अली. मो क़ासिम, रशीद वारसी, अब्दुल हसीन, मोईन, समीर अहमद, शाहिद वारसी, और आदि लोगो ने गहरा शोक व्यक्त किया हैl




















