डीएसबी परिसर के संगीत विभाग में हुई भजन प्रतियोगिता

नैनीताल । सरोवर नगरी में कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर नैनीताल के संगीत विभाग में शुक्रवार को विद्यार्थियों हेतु भजन प्रतियोगिता (सगुण निर्गुण) आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर कृष्ण,मीरा, मथुरा काशी तथा भोलेनाथ तथा श्री राम के सुंदर भजन प्रस्तुत किए ।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. ज्योति जोशी, प्रो.ललित तिवारी तथा डॉ रवि जोशी ने दीप प्रज्वलन कर किया । शुभम पोखरिया ,नवल ,तनिष्क ने संगीत दिया तथा आंचल,अभिषेक तथा आयुष, दिया,हर्षिता,कविता,मयंक तथा नवल व रिया ने प्रस्तुति देकर सबका दिल जीता । इस अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में प्रथम आयुष कोटवाल, द्वितीय आँचल जोशी तथा तृतीय दिया आर्य रही । इस अवसर पर प्रो. नीरजा टंडन ,प्रो. हरिप्रिया पाठक,डॉ अशोक कुमार,डॉ मनोज बिष्ट,डॉ अलंकार समेत आनंद रावत, डॉ लक्ष्मी धस्माना तथा बबीता लोहनी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे । संचालन प्रो. ललित तिवारी एवं डॉ. अलंकार ने किया।




















