डीएसए पार्किंग और लेक ब्रिज टोल के टेंडर जल्दी करने को लेकर
सभासद जगाती ने पालिका अध्यक्ष को भेजा पत्र

नैनीताल। सरोवर नगरी में आयार पाटा क्षेत्र के सभासद मनोज साह जगाती ने अध्यक्ष नगर पालिका को पत्र भेज कर डीएसए पार्किंग और लेक ब्रिज टोल के टेंडर करने को लेकर पालिका की आय बढ़ाने को लेकर निवेदन करते हुए कहा कि इनके टेंडरो से पालिका की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जगाती ने पत्र के माध्यम से कहा है की टेंडर में ज्यादा से ज्यादा लोग प्रतिभाग करें उसको लेकर आसान शर्तों को रखा जाए जिससे अच्छे दरों में इसके टेंडर और पालिका की आए और मजबूत हो उन्होंने शर्तों को आसान करने का निवेदन किया है।




















