April 9, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के चल रहे आंदोलन को

0
1003596201
012 013
111 222 333

नैनीताल कांट्रेक्टर वेलफेयर सोसाइटी ने दिया समर्थन

सी एम धामी को ज्ञापन भेजकर तुरंत इंजीनियरों की मांगों को पूरा करने का किया निवेदन

नैनीताल। सरोवर नगरी में आज गुरुवार पूरे 18 दिन हो गए हैं। बता दें आंदोलन को लेकर लगातार इंजीनियर धरना प्रदर्शन अध्यक्ष ई दीप चौधरी की अध्यक्षता मे की गई। बता दें धरना प्रदर्शन के कारण कार्यों को पूर्ण रूप से रोक दिया गया है। जिस सम्बन्ध में आज नैनीताल के सभी निर्माणाचार्यों द्वारा कांट्रेक्टर वेलफेयर सोसायटी, नैनीताल से पत्र लिख कर आंदोलनरत अभियंताओं को उनकी जायज समस्या / मांगो को समर्थन दिया और माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को पत्र लिख रुके हुए विकास कार्यों को जल्द से जल्द प्रारम्भ कराने हेतु पत्र लिखा। जिस से वर्तमान में रुके हुए कार्यों को प्रारम्भ कर तीव्र विकास की लहर पुनः शुरू हो सके। महासंघ के सदस्यों ने आहवाहन किया कि वर्तमान में जब मांगो को माना जायेगा तभी महासंघ अपनी हड़ताल को समाप्त करेगा। हड़ताल से सभी स्थानों पर सीधा असर आम जनमानस को पड़ा है जिसकी सुध वर्तमान की सरकार द्वारा बिलकुल नही ली जा रही है। इस मौके पर बैठक मे ई बी पी उनियाल, ई दिनेश सिंह, ई मनमोहन सिंह बिष्ट, ई तुलाराम टम्टा, ई बबीता, ई गोविन्द सिंह जनोटी, ई वेद प्रकाश, ई जी बी जोशी, ई कैलाश रौतेला ई नीरज तिवारी, ई विपिन पुरोहित, ई नीतू सिंह, ई मनोज कुमार पांडेय, ई प्रवीण कुमार, ई मदन राम, ई विजय सिंह बिष्ट, ई विवेक सिंह, ई वंदना, ई मनोज फर्त्याल, ई गायत्री तिवारी, ई राकेश मोहन, ई शंकर आर्या, ई शिवानी पाल, ई इकरा, ई अनिल तड़ागी, ई सत्यजीत सरकार, ई भुवन सिंह बोरा, ई अमिता, ई भास्कर चंद्र सुयाल आदि समस्त सदस्य उपस्थित हुए।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *