उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का आंदोलन 16 वे दिन भी रहा जारी
शासन प्रशासन स्तर पर कोई सुनवाई न होने से इंजीनियर आक्रोशीत

नैनीताल। सरोवर नगरी में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का आंदोलन 16 वे दिन भी अध्यक्ष दीप चौधरी की अध्यक्षता में प्रांतीय खंड प्रांगण में जारी रहा। महासंघ के सदस्यों द्वारा हड़ताल कार्यक्रम को प्रभावी करने हेतु कार्य स्थल पर कार्यों को पूर्ण रूप से रोक दिया गया है वर्तमान में उत्तराखंड राज्य में 22 विभागो के लगभग 4000 अभियंता अवश्यकीय सेवा को जोड़ते हुए हड़ताल कार्यक्रम में अपनी व अपने उत्तराखंड राज्य के आने वाली पीढ़ी की लड़ाई लड़ने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके धरना प्रदर्शन से पूरे प्रदेश में विकास कार्य सब ठप है और विकास की गति रुक गई है। इसके बावजूद भी शासन प्रशासन स्तर पर कोई सुनवाई न होने से इंजीनियर आक्रोशीत है। और उनका कहना है अब लड़ाई आमने-सामने की है जब तक मांगे पूरी नहीं होगी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा जो आगे उग्र रूप ले सकता है। बता दें हड़ताल से सभी स्थानों पर सीधा असर आम जनमानस को पड़ा है जिसकी सुध वर्तमान की सरकार द्वारा बिलकुल नहीं ली जा रही है। इस मौके पर ई
दिनेश सिंह, ई प्रवीण कुमार (जनपद अध्यक्ष संघ), ई तुलाराम टम्टा, ई किशोर कुमार, ई बबीता, ई गोविन्द सिंह जनोटी, ई जी बी जोशी, ई बी पी उनियाल ई कैलाश रौतेला, ई भुवन सिंह रौतेला, ई राकेश मोहन (जनपद अध्यक्ष सिचाई विभाग), ई नीरज तिवारी, ई सत्यजीत सरकार, ई विपिन पुरोहित, ई इकरा, ई मदन राम, ई मनोज कुमार पाण्डेय, ई विजय सिंह बिष्ट, ई विवेक सिंह, ई वंदना,, ई मनोज फर्त्याल, ई गायत्री तिवारी, ई पी पी गोश्वामी आदि समस्त सदस्य उपस्थित हुए।




















