कुमाऊं विवि:बीएड प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरे जाएंगें आज से

नैनीताल। कुमाऊं विवि के उप परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक विवि की ओर से व्यवसायिक पाठ्यक्रम के तहत बीएड प्रथम सेमेस्टर (मैन परीक्षा)की परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र ऑनलाईन भरे जाने के लिए समर्थ पोर्टल ७ अप्रैल (आज) से लेकर १५ अप्रैल (बुधवार) तक खोला जा रहा है।
उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से गुजारिश की है कि वह हर हाल में १५ अप्रैल तक आनलाईन परीक्षा आवेदन पत्र व निर्धारित शुल्क जमा करें।




















