तल्लीताल बाजार गेट में नियमों का उल्लंघन कर व्यापारी ने किया वाहन खड़ा
पुलिस जांच में जुटी वाहन होगा सीज

नैनीताल।सरोवर नगरी के तल्लीताल बाजार गेट में बाजार के व्यापारियों द्वारा ही अपने वाहन खड़े किए जा रहे हैं आज सोमवार प्रातः भी गेट के बाहर वाहन संख्या यू के 04 ए आर 4594 खड़ा करने के कारण लोगों को आने-जाने में असुविधा हो रही थी। लोगों ने पुलिस से वाहन स्वामी पर कार्रवाई करने की मांग की है और वाहन को सीज करने की मांग की है। बताने बाजार में व्यापारिक खुद नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। तो उन्हें देख बाहर वाले भी अपने वाहन खड़ा कर रहे हैं। थाना अध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल कहा नंबर के आधार पर सर्च कर नियम का उल्लंघन करने पर वाहन को सीज किया जाएगा।




















