विधायक सरिता के प्रयासों से ग्रामीण महिलाओं की हुई जीत
मंगोली बजून और रातीघाट मे अब शराब की नई दुकाने नहीं खुलेंगी विधायक सरिता

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती बजून, मंगोली और रातीघाट में नई शराब की दूकानें खुलने का ग्रामीण महिलाएं और पुरुष विरोध कर रहे थे। उनके समर्थन में विधायक सरिता आर्या भी पहुंच गई थी और उनके कथक प्रयासों से इन शराब की दुकानों को स्तांतरित करने के आदेश जिला अधिकारी ने कर दिए गए हैं। जिसकी जानकारी विधायक सरिता ने दी है और बताया अब इन क्षेत्रों में शराब की दुकान नहीं खुलेंगी
यह दुकानें अन्य स्थानों पर स्तांतरित की जाएगी। ग्रामीणों ने शराब की दुकानें स्तांतरित कराने के लिए विधायक सरिता आर्या का आभार जताया है।




















