April 3, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

इंस्पेक्टर से डीएसपी बने उमेश कुमार मलिक और वेद प्रकाश भट्ट

0
1003527265
012 013
111 222 333

एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने अधिकारियों को पदोन्नत बैच से अलंकृत कर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

नैनीताल। उत्तराखंड पुलिस में कर्तव्यनिष्ठा और लंबी सेवा का सम्मान करते हुए जनपद नैनीताल में तैनात दो अनुभवी अधिकारियों को पदोन्नति का उपहार मिला है। उमेश कुमार मलिक एवं श्री वेद प्रकाश भट्ट
को निरीक्षक नागरिक पुलिस से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज एसएसपी नैनीताल द्वारा एक गरिमामयी ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया।

💫एसएसपी नैनीताल ने लगाए ‘ यूपीएस’ बैच

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर ‘UPS’ बैच लगाकर उन्हें आधिकारिक रूप से नए पद पर अलंकृत किया। इस अवसर पर एसएसपी ने अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी नवीन उत्तरदायित्वों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों अधिकारियों के अब तक के सेवाकाल के दौरान उनके अनुशासन, समर्पण और कार्यकुशलता की विशेष सराहना की।

अनुभव और सेवा का लंबा सफर

पदोन्नत हुए दोनों अधिकारियों ने वर्ष 2002 में उपनिरीक्षक (SI) के रूप में पुलिस विभाग में अपनी सेवा शुरू की थी।

▫️उमेश कुमार मलिक: वर्ष 2002 में भर्ती होने के पश्चात उक्त अधिकारी ने देहरादून, पीटीसी मुरादाबाद, नैनीताल, उद्यमसिंहनगर, एसटीएफ, पुलिस मुख्यालय, सीआईडी हल्द्वानी, चंपावत और नैनीताल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्ष 2016 में निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए थे, जो आज पुलिस उपाधीक्षक बने हैं।

▫️वेद प्रकाश भट्ट: वर्ष 2002 में उपनिरीक्षक के पद पर भर्ती होने के बाद पीएसी (31 व 40 वाहिनी), एसडीआरएफ, ऊधमसिंह नगर तथा नैनीताल में उत्कृष्ट सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में दलनायक पद पर पदोन्नत हुए थे, जो आज पुलिस उपाधीक्षक बने हैं।

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी नैनीताल ने दोनों अधिकारियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। साथ ही पदोन्नत अधिकारियों ने अब तक के सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया।

इस विशेष कार्यक्रम के दौरान डॉ0 जगदीश चंद्र (एसपी नैनीताल), श्री मनोज कुमार कत्याल (एसपी हल्द्वानी), क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा निरीक्षक अभिसूचना, राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूर संचार नैनीताल, उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, देवेंद्र राजपूत वाचक समेत शाखा प्रभारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *