हिमालय दर्शन के पास सामने से आ रही
कार की जोरदार टक्कर से हुआ टैक्सी वाहन क्षतिग्रस्त मामला पहुंचा कोतवाली

नैनीताल । नैनीताल-पंगोट मार्ग पर तेज गति से गलत दिशा में आती कार ने सामने से आते टैक्सी वाहन में टक्कर मार दी। कार की जोरदार टक्कर से टैकसी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। टैकसी चालक ने कोतवाली में शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कुमार अपने टैक्सी वाहन यूके 04-टीए 6863 से नैनीताल से पंगोट की ओर जा रहे थे। हिमालय दर्शन के पास सामने से आ रही एक अन्य कार यूके 04 एएस 4625 ने गलत दिशा में आकर उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनका टैक्सी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। वाहनों की भिड़ंत के बाद जब टैकसी चालक ने गलत दिशा में आने पर टोका तो विवाद खड़ा हो गया। इस दौरान मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद टैक्सी चालक ने कोतवाली में तहरीर देते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।




















