गैस सिलेंडर का वितरण पूरी तरह एसओपी के तहत होगा:अपर जिलाधिकारी विवेक राय

नैनीताल । गैस सिलेंडर वितरण को लेकर उपभोक्ताओं में बढ़ती चिंता के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए सखत निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन के अनुसार अब गैस सिलेंडर का वितरण पूरी तरह एसओपी के तहत किया जाएगा जिसमें नियमित उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
जिले के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा चार संपर्क नंबर जारी किए गए हैं जिन पर उपभोक्ता अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कालाबाजारी की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
प्रशासन द्वारा गठित टीम ने छापेमारी अभियान भी चलाया है जिसमें अब तक चार एफ आईआर दर्ज की जा चुकी हैं। साथ ही कमर्शियल सिलेंडर और संबंधित वाहनों को भी जबत किया गया है।एडीएम ने बताया कि कई मामलों में गैस बुकिंगए डीएसी नंबर और भुगतान के बावजूद सिलेंडर समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए कुमाऊं मंडल के जीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वितरण के समय वाहन में मौजूद सभी सिलेंडरों के साथ उपभोक्ताओं के नाम की सूची अनिवार्य रूप से होनी चाहिएए ताकि सिलेंडर केवल उसी व्यक्ति को दिया जाए जिसने बुकिंग कराई है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पहले बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को पहले सिलेंडर दिया जाएगा जबकि बाद में बुकिंग करने वालों को क्रम अनुसार ही आपूर्ति की जाएगी।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की स्थिति में जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।




















