कुलपति प्रो.रावत ने किया भीमताल परिसर का औचक निरीक्षण
अति संवेदनशील उपकरण प्रयोगशाला का भी किया अनावरण

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत ने बुधवार को विश्वविद्यालय के भीमताल स्थित परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति द्वारा छात्रावासों का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों से अलग कक्ष में समस्याओं के बारे में चर्चा की और उसके निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश जारी किए तत्पश्चात कुलपति रावत द्वारा बायोटेक विभाग को निरीक्षण किया गया। इसके बाद उनके द्वारा परिसर में पीएम ऊषा मेरू योजना और राज्य सरकार तथा स्ववित्त से संचालित लॉ कॉलेजए फ ार्मेसी बलॉक तथा होटल मैनेजमेंट भवन व बायोटेक अनुसन्धान भवन व फ ार्मेसी लैब तथा एमबीए गेस्ट हाउस के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार कार्य को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
कुलपति प्रो रावत द्वारा विश्वविद्यालय में शोध कार्यों को लगातार बढ़ावा देने के क्रम में बुधवार को परिसर के फार्मेसी विभाग में सूक्ष्म अणुओं पर गहन अध्ययन हेतु अति संवेदनशील उपकरण प्रयोगशाला का भी अनावरण किया। इस मौके पर उनके द्वारा उपस्थित शिक्षकों और शोधकर्ताओं को शोध कार्यों को परिष्कृत करते हुए कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस मौक़े पर परिसर निदेशक प्रो एल के सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो वीना पांडे, संकायाध्यक्ष तकनीकी संकाय प्रो अनीता सिंह, विभागाध्यक्ष फ ार्मेसी प्रो कुमुद उपाध्याय तथा संकायाध्यक्ष बायोमेडिकल साइंस प्रो महेंद्र सिंह राणा, प्रो अर्चना नेगी साह, प्रो तीरथ कुमार, कुलानुशासक डॉ तीरथ कुमार, डॉ संतोष उपाध्याय, डॉ राजेश्वर कमल कांत, डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला, ललिता पलडिय़ा, कनिका मनराल, अदिति रौतेला, कृष्णा पालीवाल तथा मनोज पलडिय़ा सहित शिक्षक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।




















