April 2, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

रोस्टर व बुकिंग के मुताबिक हो गैस का वितरण हो:  ब्लाक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट

0
1003514497
012 013
111 222 333

नैनीताल ।  भीमताल बलॉक सभागार में बुधवार को  जनसंवाद दिवस में बलॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने जन समस्याओं को सुना,उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया तथा कई समस्याओं को  विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर निराकरण करवाया।
बता दें जनसंवाद में आए अधिकांश फ रियादियों ने गैस वितरण से संबंधित समस्या  को प्राथमिकता से रखा। डॉ. बिष्ट ने जिला पूर्ति अधिकारी को जनसंवाद में  बुलाकर समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गैस का वितरण रोस्टर के  अनुसार  सुचारु तरीके से होना चाहिए। डॉ बिष्ट ने इसके तत्काल आदेश जारी करने को कहा। बिष्ट ने कहा जिनकी गैस बुकिंग पहले है उन्हें पहले गैस वितरण करे। जनसंवाद में जंगलियागांव, बूढ़ाधूरा, मलुवाताल, खेरोला, सलड़ी तथा हरीनगर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने बताया माह फ रवरी से गैस की गाड़ी नहीं पहुंची है। प्रमुख ने गैस वितरण में किसी भी प्रकार लापरवाही न बरती जाए। ग्रामीण एवं भीमताल शहर को संतुलित व नियमित रोस्टर अनुसार गैस का वितरण करे।
कहा कि जिस क्षेत्र में गैस वितरण होनी है वहां के जनप्रतिनिधियों को एक दिन पूर्व सूचित कर दे साथ ही सभी क्षेत्र वासियों से अपील की गैस पर्याप्त मात्रा में आ रही हैं। सभी लोग धैर्य रखे किसी प्रकार की पैनिक स्थिति हड़बड़ी न बनाए। जिस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने गैस सिलेंडर के रोस्टर अनुसार निर्धारित क्षेत्र में वितरित करने के निर्देश दिए।  पूर्ति अधिकारी ने इस संबंध में तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रबंधक को पत्र जारी किया है। बेलुवाखान  से आए ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर समाधान की माग की प्रमुख ने दूरभाष से जल संस्थान विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों को पेयजल मुहैया करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को १५ दिनों में पेयजल आपूर्ति हो जाए विभाग इस संबंध में शीघ्र कार्य करें। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि, जनता व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *