April 1, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

नैन्सी कॉन्वेंट का सीबीएसई अधिकारियों ने किया दौरा

0
1003502816
012 013
111 222 333

नैनीताल । जिले के भीमताल विकास खंड के तहत ज्योलीकोट स्थित नैन्सी कॉन्वेंट रेजिडेंशियल स्कूल में मंगलवार को एक भव्य एवं प्रेरणादायक शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अजीत दीक्षित (सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर गोरखपुर),राहुल तिवारी (सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर कुशीनगर),शलील श्रीवास्तव (सीबीएसई ट्रेनर गोरखपुर क्षेत्र) तथा रोहित श्रीवास्तव (सीबीएसई रिसोर्स पर्सन) सहित सभी प्राचार्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए नई शिक्षा प्रणाली, अनुशासन, संस्कार एवं पढ़ाई के बीच संतुलन स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल एवं नैतिक मूल्यों का समावेश भी अत्यंत आवश्यक है।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि विद्यालयों को ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए जहाँ विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा को विकसित कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने तथा जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।विद्यार्थियों ने अतिथियों के सममान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक संजय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया वहीं प्रबंध निदेशक आई.पी.सिंह ने शुभकामनाएं प्रदान कीं।कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *