डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगें पूरी नहीं होने से गुस्से में इंजीनियर कर रहे हैं धरना प्रदर्शन

नैनीताल । सरोवर नगरी में उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर महासंघ की लंबित २७ सूत्रीय समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर डिप्लोमा इंजीनियर की अनिश्चितकालीन हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। दूसरी ओर अब दो अप्रैल को डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय अधिकारी देहरादून में शासन से वार्ता करेंगे।
डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय संगठन सचिव कुमाऊं मंडल राजेंद्र गिरी ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियर को हड़ताल को नौ दिन पूरे है गए है लेकिन अभी तक हमारी एक भी मांग पूरी नहीं की गई है।उन्होंने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियर की मांग को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय अधिकारी देहरादून में शासन से वार्ता करेंगे, वार्ता में अगर हमारी मांगें पूरी नहीं की गई तो हम उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे । इस बीच हड़ताल के चलते सभी विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हड़ताल के दौरान शाखाध्यक्ष दीप चंद्र चौधरी समेत मनमोहन बिष्ट, गोविन्द सिंह जनौटी, तुला राम टमटा, राजेन्द्र गिरी, किशोर कुमार,जी सी जोशी, वन्दना, वेद प्रकाश , शालू प्रजापति, मोहन सिंह, नीरज तिवाडी, विवेक सिंह, मनोज सिंह तथा विजय बिष्ट आदि मौजूद रहे।




















