March 27, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

जिला कीड़ा संघ के तत्वाधान में

0
1003455821
012 013
111 222 333

मोहम्मद हसनैन स्मृति अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का

फाइनल मैच वी विहान ने जीत कर किया ट्रॉफी पर कब्जा

नैनीताल। सरोवर नगरी के डीएसए ग्राउंड में आयोजित जिला कीड़ा संघ के सहयोग से खेली जारी मोहम्मद हसनैन स्मृति अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच वी विहान ने जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सैनिक स्कूल व बी विहान के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सैनिक स्कूल ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जिसमें बी विहान ने रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में एक विकेट खोकर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सैनिक स्कूल की टीम 15 ओवर में 7 विकेट होकर 113 रन ही बना सकी और वो विहान ने यह मुकाबला दो रन से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया मुख्य अतिथि अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक रोमित साह व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका की अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज, फील्डर, विकेटकीपर व मैन ऑफ द मैच का भी पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 5100 तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 3100 दिए गए इस मौके पर उप सचिव खेमराज देउपा सभासद जितेंद्र पांडे जीनू, भगवत रावत, रमेश प्रसाद अंकित चंद्रा, राकेश पवार, सुरेंद्र कुमार, विनोद तिवारी, पवन खनायत, शैलेंद्र बरगली, डॉक्टर मनोज बिष्ट, रवि प्रकाश जोशी, मोहम्मद बिलाल, वीरेंद्र शाह, सहित खेल प्रेमी मौजूद थे संचालन दीपक कुमार भोलू ने किया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *