उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरो का धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी राहत जारी
सुनवाई ना होने पर इंजीनियरों में आक्रोश उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

नैनीताल। सरोवर नगरी में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का चल रहा आंदोलन कार्यक्रम के पांचवे दिवस धरने की अध्यक्षता अध्यक्ष ई० दीप चौधरी द्वारा की गई। बता दें प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर महासंघ की लंबित 27 सूत्रीय समस्याओ के निराकरण नहीं होने के कारण सभी सदस्यों में भारी आक्रोश व्याप्त है महासंघ द्वारा पूर्व में भी शासन एवं प्रशासन से वार्ता की गई जिसमें उनके द्वारा कोई आश्वासन नहीं दिया गया जिस कारण सभी सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश हुए। यदि कोई भी सामान्य जनो को इस हड़ताल से असुविधा / प्रभाव पड़ता है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी, यदि महासंघ की समस्या का समाधान नहीं होता है तो संघर्ष कार्यक्रम को उग्र रूप दिया जायेगा। वर्तमान में कैंची धाम में चल रहे लगभग 66 करोड़ के कार्य बाधित हो चुके है और लगभग 10 करोड़ के कैंची बाईपास के कार्य अवरुद्ध है। इस मौके पर ई तुलाराम टम्टा, ई राजेंद्र गिरी, ई शंकर आर्य, ई वंदना, ई कैलाश रौतेला, ई सूरज मेघवाल, ई शालू प्रजापति, ई भुवन सिंह बोरा, ई शिवानी पाल, ई इकरा, ई गायत्री तिवारी, ई बी पी उनियाल, ई किशोर कुमार, ई विवेक सिंह, ई वेद प्रकाश, ई विजय सिंह बिष्ट, ई जी बी जोशी, ई जी सी जोशी सहित अन्य इंजीनियर मौजूद थे।




















