खुर्पाताल झील से जल भरकर कलश यात्रा निकाली पिंगला देवी मंदिर तक

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती खुर्पाताल पर नवरात्रि के शुभ अवसर पर बीरवार को निकली कलश यात्रा जिसमें खुर्पाताल के न्याय पंचायत के भक्तगण वह स्थानीय लोग जयकारे बैन्ड बाजे के साथ पूरे ग्राम सभा में कलश यात्रा निकली जो पिंगला देवी मंदिर पहुंची।
इस दौरान अखंड रामायण का पाठ समेत कई अन्य अनुष्ठान किए बाद में भकतों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर जीवन सिंह नेगी, कुबेर सिंह, दीपक सिंह, जीवन बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, ग्राम प्रधान श्रीमती हंसी नेगी, पूर्व प्रधान गणेश सिंह ,देवेन्द्र नेगी तथा वीरेंद्र सिंह खनी आदि लोग उपस्थित रहे।




















