शराब की दुकानें खोले जाने का किया गया विरोध डीएम के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन

नैनीताल । भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हेम चंद्र आर्य के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमण्डल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने चारखेत से लेकर नलनी-घटगढ़ के बीच में तथा रातीघाट क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने का विरोध किया।इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को जनता में फैले भारी जनाक्रोश से अवगत कराते हुए इस विषय पर शासन स्तर पर विचार- विमर्श कर शराब की दुकानों को ग्रामीण क्षेत्रों में ना खोले जाने की अपील की।
गौरतलब है कि सरकार ने शहर के करीब स्थित बजून मंगोली क्षेत्र में तथा रातीघाट क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने का प्रस्ताव जारी किया गया है। जिसे लेकर ग्रामवासियों में काफी गुस्सा है। समस्त ग्रामवासियों द्वारा चारखेत से लेकर नलनी. घटगढ़ क्षेत्र के बीच सरकारी शराब की दुकान खोले जाने का पूर्ण रूप से विरोध किया गया है।बीते दिन ग्रामवासियों द्वारा एडीएम के माध्यम से एक ज्ञापन मुखयमंत्री को सौंपा गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में विधायक सरिता आर्या,सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, डीएसए के महासचिव मनोज जोशी समेत उमेश जोशी, अंकित, गौरव गोस्वामी, मनोज पंत तथा नीरज आदि लोग मौजूद रहे




















