कष्ट निवारण हनुमान मंदिर का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 31 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा आयोजित

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीप वर्ती श्री कष्ट निवारण हनुमान का मंदिर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। जानकारी देते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष कमल शाही द्वारा बताया गया की 31 मार्च से 2 अप्रैल तक हनुमान जन्मोत्सव, राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, अखंड रामायण और विशाल भंडारा होगा आयोजित किया जायेगा
नैनीताल। श्री कष्ट निवारण हनुमान मंदिर नियर वाॅटिनिकल गार्डन कालाढूंगी रोड नारायण नगर कमेटी की बैठक नैनीताल में अध्यक्ष एवं गुरु जी कमल शाही की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव बडे़ धूमधाम के साथ मनाऐ जाने एवं मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत अखंड रामायण का पाठ आयोजित कराऐ जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में तय हुआ कि 31 मार्च से 2 अप्रैल तक धार्मिक अनुष्ठान कराऐ जाऐंगे। 31 मार्च को भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम और 1 अप्रैल को सुबह से अखंड रामायण शुरू होगी और 2 अप्रैल को अखंड रामायण का परायण व भजन कीर्तन और भोग के बाद विशाल भंडारा होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से चल रही है। सभी भक्तजन कार्यक्रम के लिए तन मन धन से बढ़चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं। कमेटी ने सभी हनुमान भक्तों से अनुरोध किया है कि तीन दिवसीय कार्यक्रम और भंडारे में आप सभी सादर आमंत्रित हैं। इस मौके पर बैठक में रविंद्र फर्त्याल, सुरेश कांडपाल, बलवंत कुमार, संजीव रस्तोगी, अजय पाल, गुड़डू सिंह ठठोला आदि मौजूद रहे।




















