March 20, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर ग्राम अधौड़ा मैं चल रहा

0
1003380250
012 013
111 222 333

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी. एस. बी. परिसर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर नैनीताल जिले के ग्राम अधौड़ा में विगत 16 मार्च से चल रहा है। जो 23 मार्च तक चलेगा। शिविर में छात्र-छात्राओं द्वारा गांव में साफ-सफाई के विभिन्न कार्य किए गए तथा ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क व विभिन्न जागरूकता संबंधी कार्य किए गए। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत होने वाले बौद्धिक सत्र में विभिन्न विद्वानों व गणमान्य लोगों द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ बौद्धिक विमर्श किया गया। शिविर का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना डी. एस. बी. परिसर की संयोजक डॉ. शशि पांडे व सहायक अधिकारी डॉ. मनोज सिंह बाफिला, डॉ. हिमानी जलाल, डॉ. संदीप दत्त मंडोली द्वारा किया गया जा रहा है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *