डीएसए के नवनियुक्त महासचिव जोशी का हुआ स्वागत

नैनीताल । एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा डीएसए के नव नियुकत महासचिव मनोज जोशी जी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफ ल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में मुखय रूप से मोहित पंत, उत्कर्ष बिष्ट, चेतन बिष्ट, शिवेश कुमार, जयवर्धन देव चौहान और मानस नैनवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती और छात्र हितों के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया।




















