March 15, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

शिल्पकार सभा की आगामी अंबेडकर जयंती को लेकर हुई चर्चा

0
1003326997
012 013
111 222 333

की गई रूपरेखा तैयार

नैनीताल। सरोवर नगरी के अंबेडकर भवन में शिल्पकार सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्रा द्वारा की गई। बता दें
बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री रमेश चंद्रा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को गरिमामय एवं प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उनके सुझाव एवं विचार आमंत्रित किए गए। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपने-अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा एवं महत्वपूर्ण निर्णय अगले रविवार, दिनांक 22 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली बैठक में लिए जाएंगे।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, महामंत्री राजेश लाल, मंत्री अनिल कुमार गोरखा, लेखा परीक्षक श्री संजय कुमार, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र, इंदर कुमार, महेश चंद्र, अनिल कुमार, अजय कुमार सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कार्यक्रम में
बैठक का संचालन महामंत्री राजेश लाल द्वारा किया गया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *