March 14, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के ना मिलने से कई

0
1003275327
012 013
111 222 333

होटल रेस्टोरेंट स्वामी परेशान और कई रेस्टोरेंट हुए बंद

व्यापारी नेता ने अखिलेश डीएम के माध्यम से सीएम से लगाई गुहार

नैनीताल। जनपद नैनीताल सहित कुमाऊँ क्षेत्र में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों ना मिलने के कारण होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसायियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के अनुसार पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलने के कारण बाजार में कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे होटल एवं रेस्टोरेंट का संचालन प्रभावित हो रहा है।
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कुमाऊँ मंडल सह प्रभारी अखिलेश सेमवाल ने बताया कि वर्तमान स्थिति इतनी चिंताजनक हो गई है कि कई होटल एवं रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुँच गए हैं। अधिकांश होटल और रेस्टोरेंट किराये पर संचालित होते हैं। यदि कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित नहीं की गई तो व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा, जिससे व्यवसायियों के सामने किराया देना तथा कर्मचारियों को वेतन देना भी कठिन हो जाएगा।
उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवं जिलाधिकारी नैनीताल से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान करते हुए कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की पर्याप्त और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसायियों को राहत मिल सके और उनका व्यवसाय सुचारु रूप से संचालित हो सके।
निवेदक
अखिलेश सेमवाल
सह प्रभारी, कुमाऊँ मंडल
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नैनीताल (उत्तराखंड)

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *