March 15, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

सरोवर नगरी  में अलविदा जुमा की नमाज शिद्दत के साथ हुई अदा

0
1003309843
012 013
111 222 333

नैनीताल । नैनीताल में रमजान के आखिरी शुक्रवार (अलविदा जुमा की नमाज) अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। मल्लीताल के जामा मस्जिद व तल्लीताल मस्जिद में बड़ी संखया में रोजेदारों ने नमाज अदा की।
मल्लीताल जामा मस्जिद में इमाम मुफती अजमल काजमी  व तल्लीताल मस्जिद में इमाम मौलाना मोईम अहमद ने रोजदारों को नमाज़ अदा करवाई। नमाज के बाद दुआ में अमन चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए रोजदारों ने दुआ की। अलविदा जुमा के मौके पर मस्जिद में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। अलविदा जुमा के दिन लोगों के दिलों में गम भी होता है कयोंकि यह पवित्र और बरकतों से भरा महीना रुखसत होने वाला होता है।  रमजान रहमत व बरकत और इज्जत का महीना है। इस दौरान अनुमन इस्लामिया के सदर सुएब अहमद, सुहेल सिद्दीकी, मो. वाहिद, जमाल सिद्दकी, एहसान हुसैन, मो. हामिद, ताहिर हुसैन, तल्लीताल अनुमन कमेटी के सदर वसी कुरैशी, तैयब हुसैन, अजमल हुसैन, अकरम खान, मो. शाह निक्की, अफ जल हुसैन फ ौजी, अबरार हुसैन के साथ अन्य नमाजी मौजूद रहें। इस दौरान छोटे बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *