पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कविता गंगोला को मिली नई जिम्मेदारी
भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट की सहमति एवं प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट के परामर्श के बाद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती ने महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष व समाजसेवी कविता गंगोला को दायित्व देते हुए महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। कविता गंगोला के जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर संगठन में प्रदेश और जिले के सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है मैं सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश करूंगी और संगठन को मजबूत का प्रयास करूंगी। लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं इस मौके पर बधाई देने वालों में विधायक सरिता आर्या, राज्य दर्जा मंत्री शांति मेहरा, जीवंती भट्ट, विमला अधिकारी, दिनेश आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, आनंद बिष्ट भूपेंद्र बिष्ट मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता साह, भारत मेहरा, मनोज जोशी, अरविंद परिवार, दया किशन पोखरिया, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।




















