March 11, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

वंदे मातरम् के 150 वर्ष होने पर

0
1003285551
012 013
111 222 333

राष्ट्रीय ज्ञान महोत्सव” 11 फरवरी 21 मार्च तक

एंटी करप्शन इंटरनेशनल कौंसिल के तत्वावधान में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नैनीताल। सरोवर नगरी मे आज वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “राष्ट्रीय ज्ञान महोत्सव” (11 फरवरी – 21 मार्च) के अंतर्गत आज शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में एंटी करप्शन इंटरनेशनल कौंसिल के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कार्तिक शर्मा जी (खेल मंत्रालय एवं युवा कल्याण) तथा किरन कांडपाल ज (डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज, जिला नैनीताल – एंटी करप्शन इंटरनेशनल कौंसिल ) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा “वंदे मातरम्” विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए गए तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की समृद्ध संस्कृति और विविधता की सुंदर झलक प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।” स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही यह गीत देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और त्याग की भावना जगाता आया है तथा आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। इस प्रकार के आयोजन युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, संस्कार और भारत की गौरवशाली परंपरा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों के उत्साह, प्रतिभा और विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर भारत सिंह मेहरा, युवराज सिंह करायत एवं गौरव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *