मां नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने
पुलिस द्वारा रात्रि ११ बजे बाजारों को जबरन बंद करने के फैसले पर जताई आपत्ति

नैनीताल। सरोवर नगरी में पुलिस द्वारा बीते लगभग 2 हफ्तों से व्यापारिक प्रतिष्ठानों को रात्रि 11 बजे से जबरन पुलिस द्वारा बंद कराया जा रहा है। इस आदेश का विरोध करते हुए मां नैना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने आपत्ती की है। उन्होंने कहा नैनीताल एक शांतिप्रिय नगर होने के साथ प्रदेश की एक प्रमुख पर्यटन नगरी है जिसके कारण देर से पहुँचने वाले पर्यटकों को भी खाने की उपलब्धि के साथ बच्चों के लिए दूध इत्यादि कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ तक की मेडिकल की दुकानों को भी बंद कराया गया है। इस संबंध में कोई भी आधिकारिक जानकारी सूचना अधिकृत अधिकारी द्वारा लिखित में व्यापारिक संगठन माँ नयना देवी व्यापार मंडल को नहीं दी गई ना ही इस संबंध में स्टेक होल्डर्स से कोई चर्चा हुई। लिखित आधिकारिक सूचना तथा इस कृत के कारणों के अभाव में व्यापारियों में असंतोष की इस्तिथि बनी हुई है।
चुकी किसी भी लॉ एंड ऑर्डर की परिस्थिति के कारण कुछ दिन के लिए ऐसा करने पर व्यापारी तथा संगठन ने अपना विरोध दर्ज नहीं किया। परंतु बीते लगभग दो हफ्तों से ऐसा लगातार होने से प्रतीत होता है कि इस प्रणाली और प्रकरण को एक नए नियम के रूप में लागू किया जा रहा है जोकि पूर्णतया अनुचित है और प्रदेश शासन और प्रदेश कमर्शियल तथा एस्टेब्लिशमेंट्स एक्ट के विरुद्ध होने के साथ ही व्यापारी को व्यवसाय जारी रखने के मौलिक अधिकार से वंचित करने वाली प्रक्रिया है। इस संबंध में उत्तराखंड शासन द्वारा संबंधित दिनांक 17 फ़रवरी 2026 अधिसूचना भी जारी करी गई है। हालाकि की किन्हीं कारणों से कुछ दिनों के लिए अगर पुलिस विभाग द्वारा ऐसा किया गया है तो कारण तथा लागू करने की समय सीमा तारीख के साथ अधिकृत अधिकारी द्वारा लिखित रूप से व्यापारिक संगठन व्यापार मंडल को जानकारी उपलब्ध करायी जानी चाहिए अन्यथा की इस्तिथि या लिखित के आभाव में इस प्रकार से प्रतिष्ठानों को बंद करने की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाये ऐसा आपसे हमारा पुलिस प्रशासन से आग्रह है। यथा इस्तिथि बने रहने पर इस संबंध में जमीनी स्तर पर व्यापारियों द्वारा विरोध धरना करने पर मजबूरन उतर पड़ेगा।




















