March 10, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के

0
1003253312
012 013
111 222 333

सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक अधिकारों के लिए हुए संघर्ष

तथा उनकी उपलब्धियों के सम्मान का प्रतीक है अध्यक्ष रमेश चंद्रा

नैनीताल। सरोवर नगरी की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था शिल्पकार सभा द्वारा रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिल्पकार सभा नैनीताल की महिला शाखा की अध्यक्ष एडवोकेट तारा आर्य तथा संचालन महिला शाखा की महामंत्री मनीषा आर्य ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिल्पकार सभा के अध्यक्ष रमेश चंद्रा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक अधिकारों के लिए हुए संघर्ष तथा उनकी उपलब्धियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और समान अधिकार सुनिश्चित करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं एड तारा आर्य ने कहा कि वर्ष 1917 में रूस की महिलाओं ने “ब्रेड एंड पीस” (रोटी और शांति) की मांग को लेकर इसी दिन ऐतिहासिक हड़ताल की थी, जिसके परिणामस्वरूप सरकार को महिलाओं को मताधिकार प्रदान करना पड़ा। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में रमेश चंद्रा, कैलाश आगरकोटी, अनिल कुमार, राजेश लाल, रोहित कुमार, अनिल, सरिता आगरकोटी, संजय कुमार, तारा आर्य, मनीषा आर्य, नीतू आर्य, इंदर कुमार, अजय कुमार, नेहा आर्य, अंबिका आर्य, सुरेश चंद्र सहित अन्य सदस्यों ने भी महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक समानता पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने समाज में महिलाओं के सम्मान, समान अवसर और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *