तदर्थ शिक्षकों के नियमितिकारण हेतु विधायक के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत ४२६ तदर्थ शिक्षकों के विनियमितिकरण की मांग को लेकर नैनीताल विधान सभा की विधायक सरिता आर्या के माध्यम से सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी ने कहा कि विगत १०0 साल से शिक्षक अपना कार्य ईमानदारी से करते आ रहे हैं। सरकार से आशा है कि वह इनकी जायज मांग का संज्ञान लेगी। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या ने पूर्ण आश्वासन् देते हुए उनके द्वारा मामले को लेकर मुखय मंत्री से वार्ता कर मामल का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर मंजू जोशी, रेवती रावत, आशा बिष्ट, उमा भाकुनी, गीतिका सनवाल,मीना बिष्ट, पुष्पा कार्की, मुक्ता चौधरी, प्रमिला बिष्ट समेत जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थी।




















