पालिका कर्मचारियों ने मल्लीताल क्षेत्र में अभियान चलाकर किया निरीक्षण कांटे चालान वसूला राजस्व


नैनीताल। सरोवर नगरी में अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल के निर्देश पर पालिका कर्मचारियों द्वारा पंत पार्क क्षेत्र/जूम लैंड क्षेत्र में अभियान चलाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान के बाहर से अतिक्रमण/ गन्दगी मिलने पर चालानी कार्रवाई की गई और अतिक्रमण कार्यों से 5500/- का राजस्व वसूला। और हिदायत थी अगर आगे अतिक्रमण के साथ गंदगी की जाएगी तो सामान जप्त किया जाएगा।
इस दौरान प्रभारी कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा दिवाकर चौधरी ,कपिल तोमर सहित अन्य पालिका कर्मचारी मौजूद थे।




















