होली पर्व पर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर
हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: एसएसपी डॉ मंजूनाथ

आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु एस. एस.पी नैनीताल डाॅ० मंजूनाथ टीसी महोदय के दिशा-निर्देशानुसार डाॅ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपदवासियों से अपील एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
1- जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
2- सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर गश्त, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती तथा सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
🔎 विशेष बिंदु:
▪️शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही
हुड़दंग, मारपीट एवं जबरन रंग लगाने वालों पर कानूनी कार्रवाई
▪️सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी निगरानी
▪️ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी
▪️यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु विशेष ट्रैफिक प्लान लागू
▪️एसपी महोदय ने आमजन से अपील की कि होली का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं मर्यादा के साथ मनाएं।
▪️किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
📞 आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करें।




















